अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के गर्भपात को मान्‍यता देने वाले 50 वर्ष पुराने कानून को पलटा

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 50 वर्ष पुराने एक फैसले को पलट दिया है जिसमें गर्भपात को महिलाओं का संवैधानिक अधिकार माना गया था। सुप्रीम कोर्ट ने तीन के मुकाबले छह के बहुमत से रिपब्लिकन समर्थित मिसिसिपी कानून को बरक़रार किया, जो 15 सप्ताह के बाद गर्भपात को प्रतिबंधित करता है। इस फैसले से अमरीका में गर्भपात कानूनों में बदलाव आएगा।

राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने गर्भपात का अधिकार समाप्त किए जाने के इस फैसले की आलोचना की है और इसे आदर्श के नाम पर महिलाओं के जीवन को जोखिम में डालने वाला बताया है। राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में कहा कि यह अदालत और देश के लिए एक दुखद दिन है। उन्होंने इस निर्णय को क्रूर बताते हुए कहा कि यह अमरीका को डेढ़ सौ वर्ष पीछे ले जाएगा।

Related posts

Leave a Comment