असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के 12 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। कल बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मृत्यु हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम सरकार को बाढ़ से निपटने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
चार हजार से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है और करीब 31 लाख लोग बाढ़ के कहर से प्रभावित हुआ है। डेढ़ लाख से अधिक लोग 816 राहत शिविरों में हैं। पिछले 24 घंटों में आठ लोगों का मौत हुआ है और अन्य आठ लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से रास्ते और खेती का नुकसान हुआ है। सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। राज्यों के कई-कई मंत्री बचाव कार्यों की निगरानी के लिए बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं।