विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह अगले सप्ताह एक आपात बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यह तय किया जाएगा कि मंकीपॉक्स के वैश्विक प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में वर्गीकृत किया जाए या नहीं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेसिस ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप असामान्य और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन को 39 देशों से एक हज़ार छह सौ से अधिक लोगों में मंकीपॉक्स की पुष्टि होने और लगभग एक हज़ार पांच सौ लोगों में इसके लक्षण पाए जाने की ख़बर मिली है।
मंकीपॉक्स चेचक की तरह का वायरस होता है। हालांकि इसकी गंभीरता कम होती है।