सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के 35 छावनी बोर्ड अस्पतालों और 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों का संचालन शुरू

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के 35 छावनी बोर्ड अस्पतालों और 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों का संचालन शुरू

सशस्त्र बलों के कर्मियों और असैन्य कर्मचारियों के परिवारों सहित छावनियों के निवासियों को आयुर्वेद के लाभों का विस्तार देने के लिए 37 छावनी बोर्ड अस्पतालों में से 35 और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को शुरू किया गया है। यह पहल पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद प्रणाली की दवाओं को एक बड़े समुदाय में और अधिक लोकप्रिय बनाएगी।

इन आयुर्वेद केंद्रों को क्रियाशील बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने मिलकर कार्य किया है। इस पहल में सहयोग करने के लिए आयुष मंत्रालय ने इन आयुर्वेद केंद्रों पर आयुर्वेद चिकित्सकों को तैनात करने की व्यवस्था की है।

अब तक 37 छावनी बोर्ड अस्पतालों में से 35 और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को प्रारम्भ कर दिया गया है। शाहजहांपुर और जबलपुर में छावनी बोर्डों के शेष दो अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्रों को जल्द ही शुरू करने की योजना है।

37 छावनी बोर्ड अस्पतालों की सूची

 1.
आगरा

2.
इलाहाबाद

3.
बरेली

4.
देहरादून

5.
महू

6.
पचमढ़ी

7.
शाहजहांपुर*

8.
जबलपुर*

9.
बादामीबाग

10.
बैरकपुर

11.
अहमदाबाद

12.
देहू रोड

13.
खड़की

14.
सिकंदराबाद

15.
दगशाई

16.
फिरोजपुर

17.
जालंधर

18.
जम्मू

19.
जतोग

20.
कसौली

21.
खास्योल

22.
सुबाथु

23.
झांसी

24.
बबीना

25.
रुड़की

26.
दानापुर

27.
कैम्पटी

28.
रानीखेत

29.
लैंसडाउन

30.
रामगढ़

31.
मथुरा

32.
बेलगाम

33.
मोरार

34.
वेलिंगटन

35.
अमृतसर

36.
बकलोह

37.
डलहौज़ी

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के 12 सैन्य अस्पतालों की सूची

1. सेना

(ए) बेस अस्पताल दिल्ली कैंट – पश्चिमी कमान

(बी) सीएच (डब्ल्यूसी) चंडीमंदिर – पश्चिमी कमान

(सी) सीएच (सीसी) लखनऊ – मध्य कमान

(डी) सीएच (एससी) पुणे – दक्षिणी कमान

(ई) सीएच (ईसी) कोलकाता – पूर्वी कमान

(एफ) एमएच जबलपुर – सेंट्रल कमांड

(जी) एमएच जयपुर – दक्षिणी पश्चिमी कमान

  (एच) 166 एमएच, जम्मू – उत्तरी कमान

(आई) 151 बीएच, गुवाहाटी – पूर्वी कमान

2. नौसेना

  (ए) आईएनएचएस अश्विनी, मुंबई

3. वायु सेना

  (ए) सीएच (एएफ) बैंगलोर

(बी) 11 वायु सेना अस्पताल, हिंडन

इससे पहले, आयुष मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्रालय द्वारा दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए थे। पहला समझौता 37 छावनी अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र शुरू करने के लिए और दूसरा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के 12 सैन्य अस्पतालों में आयुर्वेद केंद्र शुरू करने के लिए।

Related posts

Leave a Comment