भारत के आधिकारिक दौरे पर आए इजराइल के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री बेन्जामिन गॉन्ज ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। दोनों नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों में भारत और इज़राइल के बीच रक्षा सहयोग में आई तेज़ी की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल की रक्षा कंपनियों को भारत में विकास और सह-उत्पादन के अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें इजराइल के उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री बेन्जामिन गॉन्ज से मिलकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि भारत और इज़राइल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे हो गये हैं और संयुक्त अनुसंधान, विकास और उत्पादन के साथ हमारे रक्षा सहयोग का विविधता के साथ विस्तार हो रहा है। बेन्जामिन गॉन्ज ने एक ट्वीट में कहा कि भारत और इज़राइल के बीच 30 वर्ष के उत्कृष्ट संबंध हैं और बैठक में आपसी संबंधों के विस्तृत आयाम की समीक्षा करने और दोनों देशों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर मिला।
Related posts
जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में एक...
IPO और शेयर बाजार में अक्सर सुनाई देने वाला ग्रे मार्केट आखिर क्या होता है, और निवेशकों के लिए इसका महत्व क्यों माना जाता है?
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में ग्रे...
भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी राजनीतिक सक्रियता और मनोरंजन जगत में बढ़ती मौजूदगी के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा और...