प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आज आठ वर्ष पूरे कर रही है। इस दौरान नागरिकों के लिए सुशासन और गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया।
मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के बाद, दूसरे कार्यकाल में और अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। यही कारण है कि आज भारत, अभूतपूर्व गति से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है और उसी रफ्तार से 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाएं भी बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद, स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने पहले संबोधन में लोगों की आकांक्षाओं के प्रति अपनी सरकार की दृढ प्रतिबद्धता दोहरायी थी।
हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम देशवासियों की इज ऑफ लिविंग को बढाएं। इसके हमे प्रो एक्टिवली काम करना ही होगा। हमें इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि सामान्य मानवी को रोजमर्रा की जिंदगी में सरकार से जूझना न पड़े।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने पार्टियामेंट के पहले भाषण में ही बोला था कि हम चाहते हैं कि सन 2022 तक हिन्दुस्तान के अंतिम व्यक्ति के पास तक उसका अपना निजी आवास हो। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लागू की। इसके अलावा सौभाग्य योजना लागू की और पूरे देश में प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक गांव में प्रत्येक घर में बिजली का कनेक्शन मुफ्त पहुंचाने का काम किया। उज्ज्वला योजना लागू कि जिसके लिए जिनके पास गैस सिलेंडर चूल्हे नहीं थे उनको देने का काम किया। पेयजल की व्यवस्था के तहत जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया। 2024 तक सबके घरों में पाइप लाईन के द्वारा पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में भारत को विकास के पथ पर वापस लाने में मदद की। अब दूसरे कार्यकाल में यह विकास को गति प्रदान कर रही है।