गुजरात टाइटंस आईपीएल क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। कल शाम उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी।
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता का मुकाबला अब राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।