केरल में अगले पांच दिन के दौरान बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की आशंका है। मौसम विभाग ने रायलसीमा और आसपास के इलाकों पर बने चक्रवाती दबाव से केरल के मध्य और उत्तरी भाग में आज और कल तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
अलपुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इदुक्की, त्रिसुर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले में आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कन्नूर में कल के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। केरल और लक्षद्वीप के तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है।