राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद आधि‍कारिक यात्रा पर सेंट विसेंट एंड द ग्रेनेडीन्‍स पहुंचे

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद आधि‍कारिक यात्रा पर सेंट विसेंट एंड द ग्रेनेडीन्‍स पहुंचे

जमैका की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडीन्‍स की राजधानी किंग्सटाउन पहुंच गये हैं। गवर्नर जनरल डेम सुसान डौगन ने उनका स्वागत किया।

सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडीन्‍स और भारत के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और दोनों देश संयुक्त राष्ट्र और राष्ट्रमंडल सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय रूप से बातचीत करते रहे हैं।

राष्ट्रपति कोविंद का यह दौरा कई कारणों से महत्वपूर्ण है। एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर के अलावा राष्ट्रपति कोविंद, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स की संसद को संबोधित करेंगे। सांस्कृतिक और एतिहासिक रूप से भी भारत सेंट विंसेंट और ग्रेनेडीन्स से जुड़ा हुआ है। भारतीय मूल के लोग 19वीं शताब्दी में गिरमिटिया मजदूर के रूप में इस द्वीप पर लाए गए थे। उन व्यक्तियों के वंशज अब स्थानीय समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडीन्स की यह पहली राष्ट्र अध्यक्ष यात्रा छोटे द्वीप, विकासशील देशों के साथ काम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related posts

Leave a Comment