असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में

असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से आज दो लोगों की मौत हो गई और कछार जिले में तीन अन्य लोग लापता हो गए हैं। कई स्‍थानों पर बाढ का पानी भरने से पुल और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। बाढ का पानी रिहायशी इलाकों और खेतों में पानी भर गया है। राज्‍य में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 दशमलव 1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। लगभग 33 हजार बाढ़ प्रभावित लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। राज्‍य के कई मंत्रियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ की स्थिति का जायजा लेने के लिए दौरा किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने असम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश से उत्‍पन्‍न स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बातचीत की। अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा कि एनडीआरएफ की टीमें पहले ही तैनात कर दी गई हैं। अमित शाह ने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related posts

Leave a Comment