उत्तर भारत में तेज़ गर्मी का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज एलर्ट जारी; देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश

उत्तर भारत में तेज़ गर्मी का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज एलर्ट जारी; देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश

समूचा उत्तर भारत तेज गर्मी की चपेट में है। कल कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। धौलपुर में कल तापमान साढे 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी कल इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा।

इस बीच, पूर्वोत्तर भारत में कल कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 मई तक तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है। केरल के दक्षिणी भागों में कल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युंजय महापात्रा ने कहा कि देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में भीषण गर्मी और लू जारी रहेगी। ये जो टेमप्रेचर ऐसे जारी रहेगा अगले दो दिन के लिए। इसके साथ-साथ जो विदर्भ एरिया है महाराष्‍ट्र के वहां हीट वेव कंडीशंस रहेगा और राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, वेस्‍ट यूपी और हरियाणा में सीरियस हीट वेव कंडीशंस रहने का उम्‍मीद है। इसलिए हमने ऑरेंज और रैड कलर वॉर्निंग जारी की है। 15 नाइट से एक वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस नार्थ ईस्‍ट इंडिया को हिट करने का पूर्वानुमान है और इसके प्रभाव में जो वेस्‍टर्न हिमालयन रीजन हैं वहां बारिश तथा ठंडरस्‍टोर्म होने का चेतावनी भी दिया गया है और इसके प्रभाव में ये टेमप्रेचर जो अभी मोर देन नार्मल है लगभग पांच से सात डिग्री सेल्सियस उसमें गिरावट होगा।

Related posts

Leave a Comment