आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया

आई.पी.एल. किक्रेट में कल रात मुम्‍बई इंडियंस ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पांच विकेट से हराया। मुम्‍बई के वानखेडे स्‍टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम 16 ओवर में ही 97 रन पर आउट हो गई। कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक नाबाद 36 रन बनाए।

जवाब में मुम्‍बई इंडियंस ने 98 रन का आसान लक्ष्‍य केवल 14 ओवर और पांच गेंद में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। आई.पी.एल. में आज रॉयल चैलेन्‍जर्स बंगलोर का मुकाबला पंजाब किंग्‍स से होगा। मैच, मुम्‍बई के ब्रेबॉर्न स्‍टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment