गुजरात टाइटंस आईपीएल क्रिकेट में लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराकर प्‍ले ऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम

गुजरात टाइटन्‍स आई.पी.एल. क्रिकेट के प्‍ले-ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गया है। उसने कल रात पुणे में लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन से हराया।

12 मैचों से 18 अंक लेकर गुजरात प्‍ले-ऑफ में पहुंच गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स 16 अंक लेकर दूसरे स्‍थान पर है।

आज आई.पी.एल. में राजस्‍थन रॉयल्स का मुकाबला डेल्‍ही कैपिटल्‍स से होगा। मैच नवी मुम्‍बई में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment