रक्षा मंत्रालय ने अप्रैल महीने के लिए रक्षा पेंशनभोगियों को पेंशन का भुगतान न करने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया

रक्षा मंत्रालय ने इस साल अप्रैल महीने के लिए रक्षा पेंशनभोगियों को पेंशन का भुगतान न करने के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अप्रैल माह की पेंशन की प्रक्रिया के दौरान यह बात सामने आई कि करीब तीन लाख तीस हजार पेंशनभोगियों की वार्षिक पहचान को अपडेट नहीं किया गया था। मंत्रालय ने कहा है कि 25 अप्रैल तक इनमें से दो लाख 65 हजार से अधिक पेंशनभोगियों की पहचान को अपडेट कर लिया गया है और उन्‍हें पेंशन भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है। बाकी के 58 हजार से अधिक पेंशनभोगियों की पहचान अपडेट पूरा होने की प्रक्रिया संपन्‍न होने से पहले ही उन्‍हें भी पेंशन भुगतान का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment