कोविड के कारण चीन के विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन फरवरी, 2020 के बाद अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। चीन के आधिकारिक क्रय प्रबंधन सूचकांक-पीएमआई के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन 47 दशमलव चार दर्ज किया गया जो उत्पादन और मांग में गिरावट के चिंताजनक स्तर पर पहुंचने का संकेत है। चीन के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, कोविड के फिर से बढ़ रहे मामलों के कारण नियंत्रण और अधिक सख्त किए गए हैं जिससे कारखानों के कामकाज और बाज़ार की मांग पर प्रभाव पड़ा है। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में छह सप्ताह से भी अधिक समय से लॉकडाउन लागू है और प्रतिदिन दस हज़ार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। शंघाई के अलावा, विनिर्माण के प्रमुख केंद्र शेंजेन में भी आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...