श्री नारायण भारत के आध्यात्मिक गुरू हैं जिन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों में अमूल्य योगदान दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है क‍ि श्री नारायण गुरु भारत के आध्यात्मिक गुरू हैं जिन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों में अमूल्य योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि गुरु के जन्म के कारण केरल को पवित्र भूमि का दर्जा प्राप्त है। प्रधानमंत्री आज केरल में शिवगिरि तीर्थयात्रा की 90वीं वर्षगांठ और ब्रह्म विद्यालय की स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा क‍ि स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और समाज सेवा में श्री नारायण गुरु के जीवन और शिक्षाओं को लोकप्रिय बनाने के लिए शिवगिरी तीर्थयात्रा एक माध्‍यम रहा है।

इस अवसर पर उन्‍होंने नवती समारोह के लिए एक लोगो भी जारी किया। अगले एक साल के दौरान विभिन्न देशों और राज्यों में नवती समारोह के उपलक्ष्य में सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन और राजीव चंद्रशेखर, श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद और जनरल सीक्रेट स्वामी ऋतंभानंद भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment