विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयशंकर ने अर्जेन्‍टीना के विदेश मंत्री सेंतियागो कैफिएरो के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयशंकर ने अर्जेन्‍टीना के विदेश मंत्री सेंतियागो कैफिएरो के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस0 जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में अर्जेन्‍टीना के विदेश मंत्री सेंतियागो कैफिएरो के साथ बैठक की। विदेश मंत्री कैफिएरो पहली बार भारत यात्रा पर आये हैं। दोनों मंत्रियों ने व्‍यापार और कृषि, फार्मास्‍युटिकल, इलेक्‍ट्रोनिक्‍स, ई-मोबिलिटी, रक्षा और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर चर्चा की। ट्वीट संदेश में डॉक्‍टर जयशंकर ने बताया कि भारत जी-20 और अन्‍य अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मंचों पर निकट सहयोग करेंगे।

Related posts

Leave a Comment