इंडोनेशिया ने पॉम ऑयल और इसके कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया

इंडोनेशिया अगले सप्ताह से पॉम ऑयल के निर्यात पर रोक लगा रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके देश को खाद्य तेल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पॉम ऑयल उत्पादक है। लेकिन वहां नवम्बर से इसकी कमी हो गई है। इस कारण वहां इसकी कीमतें बढ़ने और सामाजिक तनाव होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने पॉम ऑयल और इसके कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस प्रतिबंध की समय सीमा के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।

इससे पहले सरकार ने जनवरी में पॉम ऑयल के निर्यात पर सीमित रोक लगाई थी, कीमतों को नियंत्रित किया गया था और इस पर सब्सिडी की घोषणा की थी। इसके बावजूद देश में इसकी कमी बनी हुई है। इंडोनेशिया में पॉम ऑयल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। कच्चे पॉम ऑयल का दुनियाभर में निर्यात किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment