भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 186.36 करोड़ से अधिक हुआ

भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 186.36 करोड़ से अधिक हुआ

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज 186.36 करोड़ (1,86,36,94,334) से अधिक हो गया। आज शाम 7 बजे तक 5.79 लाख (5,79,138) से ज्यादा टीके की खुराक दी गई। अब तक 12-14 आयु वर्ग के किशोरों को कोविड-19 टीके की 2.39 करोड़ (2,39,82,437) से अधिक पहली खुराक लगाई गई है। कोविड टीकाकरण के तहत चिन्हित श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए ‘प्रीकॉशन डोज’ लगाने के अभियान के तहत अब तक पात्र आयु समूह को 2.51 करोड़(2,51,02,641) से अधिक खुराक दी गई हैं। देर रात में दिनभर की अंतिम रिपोर्ट आने पर दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

देश के सबसे जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपाय के रूप में चल रहे टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

Related posts

Leave a Comment