गांवों में जीवन की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए, प्रधानमंत्री ने गुजरात के जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की

गांवों में जीवन की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए, प्रधानमंत्री ने गुजरात के जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के जिला पंचायत सदस्‍यों से मुलाकात की और गांव में जीवन की गुणवत्‍ता तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया। कल रात एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के जिला पंचायत सदस्‍यों के साथ उनकी बैठक बहुत अच्‍छी रही।

पिछले महीने गुजरात यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में महापंचायत सम्‍मेलन को संबोधित किया था और कहा था कि पंचायतीराज प्रणाली ग्राम स्‍वराज के सपनों को साकार करने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment