अमरीका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सब-वे स्टेशन में हुई गोलीबारी में कम से कम 16 व्यक्ति घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार गैस मास्क पहने हुए एक बंदूकधारी ने पहले धुंआ पैदा करने वाला बम फेंका और फिर सब-वे ट्रेन के एक डिब्बे में गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकला। उसके बारे में जानकारी देने के लिए लोगों से अपील की गई है। न्यूयॉर्क पुलिस ने उसका हुलिया जारी किया है और घटना से संबंधित फोटो या वीडियो साझा करने को कहा है।
न्यूयॉर्क में हुई घटना के संबंध में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा।