18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आज से एहतियाती कोविड टीका लगाने की शुरूआत

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आज से एहतियाती कोविड टीका लगाने की शुरूआत

निजी टीकाकरण केन्‍द्रों पर आज से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एहतियाती कोविड टीका लगाया जायेगा। 18 वर्ष से अधिक आयु के वे सभी लोग जिन्हें दूसरा टीका लगे हुए नौ महीने हो चुके हैं, एहतियाती डोज के पात्र होंगे। यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध होगी।

अब तक देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत को कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है जबकि इसी आबादी में से लगभग 83 प्रतिशत को दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। दो दशमलव चार करोड़ से अधिक स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के जनसंख्या समूह को ऐहतियाती खुराक भी दी जा चुकी है। बारह से चौदह वर्ष आयु वर्ग के 45 प्रतिशत लोगों को भी पहली खुराक दी जा चुकी है। पात्र आबादी के लिए पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के जनसंख्या के लिए ऐहतियाती खुराक जारी रहेगी और इसे और तेज किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment