सर्बिया में संसदीय चुनाव के साथ-साथ राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। मौजूदा राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक और उनकी प्रोग्रेसिव पार्टी- एसएनएस का मुकाबला विपक्षी दलों से है जो भ्रष्टाचार से लड़ने और पर्यावरण संरक्षण में सुधार का वादा कर रहे हैं। एलेक्जेंडर वुसिक पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वे शांति और स्थिरता के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
विपक्ष ने पिछले वर्ष बड़ी संख्या में संसदीय चुनावों का बहिष्कार किया था जिससे एसएनएस और उसके सहयोगी दलों को संसद की 250 में से 188 सीटें जीतने में सफलता मिली थी। यूक्रेन में 24 फरवरी को रूस की सैन्य कार्रवाई का सर्बिया में प्रचार अभियान पर बहुत असर पड़ा है जो 1990 के दशक में हुए बालकन युद्धों से अब तक नहीं उबर पाया है। सर्बिया गैस के लिए लगभग पूरी तरह रूस पर निर्भर है और उसकी सेना के रूस की सेना के साथ गहरे संबंध भी हैं।