दुबई एक्‍सपो में 16 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय मण्‍डप का दौरा किया

दुबई एक्‍सपो में 16 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय मण्‍डप का दौरा किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दुबई एक्‍सपो में 16 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय मण्‍डप का दौरा किया। पीयूष गोयल ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारत के प्रति विश्‍व का कितना आकर्षण है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा अगर विजिटर्स कोई पवेलियन पर आये हैं तो वो भारत का पवेलियन है। सोलह लाख से अधिक विजिटर्स आ चुके हैं। आजकल तो लगभग 20 हजार लोग रोज जाते हैं। पिछले हफ्ते तीन घंटे की वेटिंग लिस्ट की लाइन ये दर्शाती है कि आज भारत के प्रति कितना आकर्षण है। और पवेलियन जो बना है वो शायद पूरे दुबई एक्सपो का अमंग्स्ट द लार्जेस्ट पवेलियन्स यूएई सऊदी के बाद। इस पवेलियन में भारत के इतिहास, हमारी धरोहर, हमारी परंपरा भी दिखाई गई है। वर्तमान भारत की बढ़ती हुई ताकत दिखाई गई है और एक भविष्य में भारत किस प्रकार से विश्व शक्ति बनेगा, इसकी भी झलक दी गई है।

Related posts

Leave a Comment