भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। मार्च 26 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले दिन CSK और KKR आमने-सामने होंगें। IPL 2022 मुंबई और पुणे में आयोजित किया जाएगा। 65 दिनों में कुल 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ़ खेल खेले जाएंगे। लीग चरण का अंतिम मैच मई 22 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2022: बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल 2022 का शेड्यूल
