प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में और अधिक निवेश आकर्षित करने के प्रयासों की सराहना की है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,
“जम्मू और कश्मीर में अधिक निवेश आकर्षित करने और लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर सुनिश्चित करने के अनुकरणीय प्रयास।”