रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस की वायु सेना ने यूक्रेन के सात चालक रहित विमानों- यानि यूएवी सहित 89 सैन्य साजो-सामान को ध्वस्त कर दिया है। रूस की सेना ने यूक्रेन के सैन्य आधारभूत ढांचे पर किंजाल और कैलिबर मिसाइलों से हमला किया। 24 फरवरी को यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद रूस की सेना और डोनबास मिलिशिया के लड़ाके लगातार यूक्रेन की ओर बढ़ रहे हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जोर देकर कहा है कि इस क्षेत्र में आठ साल से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है और उसका लक्ष्य यूक्रेन का विसैन्यीकरण करना है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...