ब्रिटेन, फ्रांस, और अमेरिका सहित छह देशों ने यूक्रेन की स्थिति के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के स्थायी मिशन ने यह जानकारी दी। ये छह देश हैं- ब्रिटेन, अलबानिया, फ्रांस, आयरलैंड, नॉर्वे और अमेरिका। ब्रिटेन के स्थायी मिशन ने ट्वीट में कहा है कि रूस युद्ध अपराध कर रहा है और नागरिकों को निशाना बना रहा है। रूस और यूक्रेन में किसी समझौते पर पहुंचने के लगातार प्रयासों के बीच यह घटनाक्रम हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच कल चौथे दौर की वार्ता हुई।
इस बीच, रूस के साथ यूक्रेन के जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को सुरक्षा सहायता में अतिरिक्त 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की है।