सरकार ने कहा है कि खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में 731 लाख टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि एक लाख 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक के न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीद से एक करोड़ तीन लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।
मंत्रालय ने बताया है कि धान की खरीद जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से की जा रही है वे हैं – चंडीगढ़, गुजरात, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश।