फरवरी में भारत का निर्यात 57 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान

फरवरी में भारत का निर्यात 57 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान

इस वर्ष फरवरी महीने में भारत का निर्यात 57 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले यह 25.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वाणिज्य औऱ उद्योग मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2021-22 में अप्रैल से फरवरी के दौरान देश का कुल निर्यात छह सौ एक अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 36 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष फरवरी में कुल आयात 59 अरब 35 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है। जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना 35 दशमलव छह-चार प्रतिशत अधिक है।

Related posts

Leave a Comment