यूक्रेन में ताज़ा स्थिति के मद्देनज़र यह सुनिश्‍चित किया जाएगा कि देश में कच्‍चे तेल की कमी न होने पाए

केन्‍द्र सरकार ने कहा है कि यूक्रेन में ताज़ा स्थिति के मद्देनज़र यह सुनिश्‍चित किया जाएगा कि देश में कच्‍चे तेल की कमी न होने पाए। केन्‍द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने संवाददाताओं को बताया कि देश अपनी कुल तेल आवश्‍यकताओं का 85 प्रतिशत जबकि गैस का 55 प्रतिशत आयात करता है, लेकिन केन्‍द्र यह सुनिश्‍चित करेगा कि देश में इनकी कमी न हो। उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि तेल की कीमते अंतरराष्‍ट्रीय हालात से प्रभावित होती है और तेल विपणन कम्‍पनियां पेट्रोलियम उत्‍पादन के दाम उसी के अनुरूप तय करेंगी। श्री पुरी ने इस आरोप का खंडन किया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। उन्‍होंने कहा कि यह तय करना तेल कम्‍पनियों का काम है।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के विषय में किए प्रश्‍न का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि सुमी में फंसे छह सौ 94 भारतीय छात्र पोल्‍तावा के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्‍हें पोल्‍तावा से भारत लाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment