यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान दिल्ली पहुंचा

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान दिल्ली पहुंचा

यूक्रेन में फंसे ढाई सौ भारतीयों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया की दूसरी उडा़न कल रात दिल्ली पहुंची। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केन्द्र सरकार यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित कर रही है।

यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के मिशन को ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है।

विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को स्‍वदेश लाए जाने के कार्य में विदेश मंत्रालय के दल चौबीसों घंटे जमीनी स्‍तर पर काम कर रहे हैं। वह व्‍यक्तिगत रूप से भारतीय नागरिकों की स्‍वदेश वापसी के प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं।

इस बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि 240 भारतीयों को लेकर तीसरी उड़ान बुडापेस्ट से आज सुबह दिल्ली पहुंच रही है। उन्होंने सहयोग के लिए हंगरी के विदेशमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इससे पहले, 219 भारतीयों को लेकर एक विमान कल मुंबई पहुंचा था। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों का स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment