दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment