रूस के सैनिकों ने निष्क्रिय चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र और आस-पास के इलाकों पर कब्‍जा किया

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोफ ने आज बताया कि रूस के सैनिकों ने यूक्रेन में निष्‍क्रिय हो चुके चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र और उसके आसपास के इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया है।

यूक्रेन की परमाणु नियामकों ने बताया कि एक निगरानी प्रणाली ने संयंत्र के चारों ओर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण संख्या में कुछ बिंदुओं पर असामान्य विकिरण स्तर दिखाया है। इसका कारण निर्धारित नहीं किया जा सका है क्योंकि रूस की सेना ने इस पर अपना कब्जा कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन, चेरनोबिल परमाणु संयंत्र की संयुक्त रूप से सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सहमत है।

रॉयटर्स और अन्य समाचार एजेंसियों ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि क्षेत्र में भारी सैन्य उपकरणों की आवाजाही के कारण विकिरण के स्तर में बदलाव हुआ है और हवा में रेडियोधर्मी कण फैले हैं।

Related posts

Leave a Comment