निर्वाचन आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की है। 35 सीटों के लिए ये चुनाव तीन और सात मार्च को होंगे। परिषद के मौजूदा सदस्‍यों का कार्यकाल सात मार्च को समाप्‍त हो रहा है।

पहले दौर में 29 निर्वाचन क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होगा। शेष छह सीटों के लिए मतदान दूसरे चरण में यानी सात मार्च को होगा। तीन और सात मार्च को राज्‍य में छठे और सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होना है।

मतगणना 12 मार्च को होगी। पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना चार फरवरी को और दूसरे चरण के मतदान के लिए 10 फरवरी को जारी की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment