राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्‍तर प्रदेश के लोगों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस के अवसर पर शुभकामना दी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्‍तर प्रदेश के लोगों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस के अवसर पर शुभकामना दी

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्‍तर प्रदेश के लोगों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस के अवसर पर शुभकामना दी है। राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोगों ने इतिहास, कला-संस्‍कृति, साहित्‍य और राजनीति में प्रभावशाली योगदान किया है। उन्‍होंने कामना की कि राज्‍य निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के इतिहास, कला-संस्कृति, साहित्य तथा राजनीति में उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने प्रभावशाली योगदान किया है।मेरी कामना है कि यह राज्य विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 24, 2022

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्‍तर प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि उत्‍तर प्रदेश अपने समृद्ध इतिहास, आध्‍यात्मिक विरासत, स्‍थापत्‍य की भव्‍यता, बड़ी नदियों और सर्वोत्‍तम हस्‍तकला के लिए जाना जाता है। उपराष्‍ट्रपति नायडू ने कहा है कि राज्‍य ने देश के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! उत्तर प्रदेश इतिहास, अध्यात्म, साहित्य और संस्कृति की धरती है। राष्ट्रीय जीवन में प्रान्त के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मेरी कामना है कि यह प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए। #UttarPradesh

— Vice President of India (@VPSecretariat) January 24, 2022

Related posts

Leave a Comment