15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए आज से कोविड टीकाकरण शुरू

देश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए आज से कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। इस समूह के लिए केवल कोवैक्‍सि‍न का टीका दिया जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि वर्ष 2007 या इससे पहले जन्‍मे बच्‍चे टीका लगवाने के पात्र होंगे। इस वर्ग के लिए कोविड टीके का पंजीकरण पहली जनवरी से कोविन पोर्टल पर उपलब्‍ध है। टीके के लिए बुकिंग ऑनलाइन या कोविड टीका केंद्र पर जाकर कराई जा सकती है। राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्‍क टीका उपलब्‍ध करा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 25 दिसम्‍बर को राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए कोविड टीकाकरण तीन जनवरी से आंरभ होगा।

पन्द्रह साल से अठारह साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में तीन जनवरी को सोमवार के दिन से इसकी शुरूआत की जायेगी। यह फैसला कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही, स्कूल, कॉलेजों में जा रहे हमारे बच्चों की और उनके माता-पिता की चिंता भी कम करेगा।

कल रात तक लगभग आठ लाख बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बच्चे अपने साथ या तो स्कूल का आईडी लेकर जायें या अपना आधार कार्ड। यहां पर एक-दो सावधानियां मैं बताना चाहूंगा। नंबर एक – कि अपना नाश्ता करके या खाना खाकर जायें। कोई खाली पेट जाने की जरुरत नहीं है। दूसरा – टीका लगवाने के बाद आधा घंटा टीकाकरण केंद्र पर रूकने की जरुरत होती है कि कहीं कोई रिएक्शन होता है। और तीसरा – टीका लगवाने के बाद कोरोना उपयुक्त व्यवहार को न भूल जायें। वह बहुत जरुरी है।

Related posts

Leave a Comment