भारत ने ब्रिक्स संगठन के न्यू डेवलपमेंट बैंक के चौथे नए सदस्य के रूप में मिस्र का स्वागत किया है। बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और उरूग्वे पहले से ही इस बैंक के सदस्य हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बैंक के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी से बैंक की स्थिति और मजबूत होगी और वह उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास की एक प्रमुख संस्था के रूप में कार्य कर सकेगा। इस बैंक का उद्देश्य, ब्रिक्स संगठन के सदस्य देशों में विकास परियोजनाओं के लिए संसाधन का सृजन करना और विकासशील देशों की उभरती अर्थव्यवस्था में सहयोग करना है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...