अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन के शिनजियांग में जबरन श्रम से तैयार उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन के शिनजियांग में जबरन श्रम से तैयार उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने चीन के शिनचियांग प्रांत में उइगरों के जबरन श्रम से तैयार उत्पादों का अमेरिका में आयात प्रतिबंधित कर दिया है। जो बिडेन ने कल इससे जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किए। व्हाइट हाउस ने बताया कि शिनचियांग प्रांत में उइगरों से जबरन काम लेने के लिए जिम्मेदार विदेशी लोगों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस महीने के शुरू में, अमेरिकी संसद के दोनों सदनों ने इस विधेयक को पूर्ण बहुमत से पारित किया था। इस कानून के बाद अब शिनचियांग के उइगर, कजाख, किर्गिज और तिब्बती लोगों द्वारा बनाए गए सामानों का अमेरिका में आयात नहीं किया जा सकेगा। अमेरिका ने यह कदम पेइचिंग में अगले वर्ष प्रस्तावित शीतकालीन ओलिम्पिक के बहिष्कार के लिए तेज होते अभियानों को देखते हुए उठाया है।

Related posts

Leave a Comment