ढाका में एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी टूर्नामेंट में कांस्य पदक के लिए आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच दोपहर बाद साढे तीन बजे शुरू होगा। सेमीफाइनल में कल भारत, जापान से 3-5 से हार गया था। जापान और दक्षिण कोरिया के बीच आज शाम छह बजे फाइनल मैच होगा।
ढाका में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए पाकिस्तान से मुकाबला करेगी
