केरल में कोविड के नये वेरिएंट ओमिक्रान के चार रोगियों की पुष्टि हुई

केरल की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि राज्‍य में कोविड के नये वेरिएंट ओमिक्रान के चार रोगियों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ओमिक्रान से संक्रमित रोगियों की संख्‍या बढकर पांच हो गई है। चार में से दो नये मामले एर्नाकुलम के रहने वाले रोगी की पत्‍नी और उनकी मां हैं जिसकी पहले रोगी के रूप में पहचान हुई है। दो अन्‍य में से एक तिरूवनंतपुरम का निवासी है जो इंग्‍लैंड से आया था और दूसरा कांगो से लौटा एर्नाकुलम का निवासी है।

कल संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि संक्रमित लोगों के संपर्कों की पहचान की जा रही है। सभी संक्रमित लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति संतोषजनक है। राज्‍य में ओमिक्रान वेरिएंट की पुष्टि के मद्देनजर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने सभी लोगों से अति सावधानीपूर्वक रहने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment