प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी है। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “नौसेना दिवस पर बधाई। हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है। हमारी नौसेना को अपनी व्यावसायिकता और उत्कृष्ट साहस के लिए व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। हमारी नौसेना के जवान हमेशा प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट की स्थिति से निपटने में सबसे अग्रणी रहे हैं।”

भारतीय नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1971 की जंग में भारतीय नौसेना की पाकिस्तानी नौसेना पर जीत की याद में मनाया जाता है।

Related posts

Leave a Comment