त्रिपुरा में नगर निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। अगरतला नगर निगम की दो सौ से अधिक और अन्य निकायों – नगर परिषदों और नगर पंचायतों की 19 सीटों की मतगणना हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही अगरतला नगर निगम की 334 में से 112 सीटों पर और शहरी स्थानीय निकायों की 19 सीटों निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। त्रिपुरा नगर पालिका चुनाव में 785 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और मॉर्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच है।
त्रिपुरा में नगर-निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी
