दिल्ली सरकार ने आज से 30 नवंबर तक आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। सी एन जी वाले तथा गैर-जरूरी सामान लाने वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता इस समय गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक आज 405 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा, 51 और 100 तक संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...