पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी

पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से हराया। यह लगातार तीसरी बार सिंधू की सेमीफाइनल में हार थी। वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले तोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गई थी।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का रेचानोक के खिलाफ इस मैच से पहले 4-6 का रिकॉर्ड था। वह पिछले दो मुकाबले भी हारी थी।

सिंधू ने अच्छी शुरूआत करते हुए जल्दी ही 8-3 की बढत बना ली। रेचानोक ने यह अंतर 9-10 कर दिया और ब्रेक तक सिंधू के पास एक ही अंक की बढत थी। ब्रेक के बाद सिंधू ने लगातार तीन अंक बनाये और रेचानोक को मौका नहीं देकर पहला गेम जीत लिया।

इसके बाद दूसरे गेम में रेचानोक ने ब्रेक तक 11-7 की बढत बना ली। अगले दस में से नौ अंक भी उसने अपने नाम करके दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे गेम में सिंधू ने कई गलतियां की जिसका थाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया। सिंधू आखिरी बार स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थी।

Related posts

Leave a Comment