शेयर बाजारों में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दशमलव एक प्रतिशत की मंदी से 81 अंक कम होकर 60 हजार 353 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दशमलव दो प्रतिशत की गिरावट से 27 अंक टूटकर 18 हजार 17 पर बंद हुआ।
व्यापक बाजार की बात करें तो यहां भी गिरावट का रूख था। बी एस ई मिडकैप सूचकांक आधा प्रतिशत के नुकसान में रहा और स्मालकैप सूचकांक में मामूली गिरावट दर्ज हुई।
रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे कमजोर हुआ
अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे कमजोर हुआ और एक डॉलर की कीमत 74 रुपए 39 पैसे दर्ज हुई।