शांति और विकास के लिए आज विश्व विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष इस दिवस का विषय है – ऐसे समुदाय का निर्माण जो हर तरह की जलवायु को सहन कर सके। इसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से विज्ञान के महत्वपूर्ण पहलुओं तथा संभावित समाधान को उजागर करना है। इसके अलावा आज समाज के समक्ष विश्व की बड़ी चुनौतियों से निपटने के तौर-तरीके अपनाना है। विश्व विज्ञान दिवस का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में इसके महत्व और प्रासंगिकता के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध कराना तथा धरती पर सामाजिक जीवन के सतत विकास के बारे में जागरूक रखना है।
संयुक्त राष्ट्र संगठन यूनेस्को, शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाने में सबकी भागीदारी पर अधिक बल दे रहा है।