राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया।

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सेना प्रमुख मनोज नरवणे को नवंबर 2020 में नेपाल सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित किया था। जनरल प्रभु राम शर्मा कल से तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत में हैं। उन्होंने कल वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी से मुलाकात की थी।

Related posts

Leave a Comment