भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने पहले वैश्विक हैकाथॉन-हार्बिंजर 2021 – परिवर्तन के लिए नवाचार की घोषणा की है। इस आयोजन का शीर्षक- स्मार्ट डिजिटल पेमेंट रखा गया है। हैकाथॉन के लिए पंजीकरण इस महीने की 15 तारीख से शुरू होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने हैकाथॉन के लिए ऐसे प्रतिभागियों को आमंत्रित किया है जो डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया को सरल और अधिक से अधिक लोगों को इसके दायरे में लाने के बारे में सुझाव और समाधान दे सकें। डिजिटल भुगतान की सुरक्षा मजबूत करने के भी सुझाव मांगे गए हैं। डिजिटल भुगतान के वैकल्पिक माध्यमों पर भी सुझाव मांगे गए हैं।
Related posts
-
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया।... -
NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता और... -
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह...