अयोध्‍या का दीपोत्‍सव सर्वाधिक संख्‍या में दीप प्रज्‍ज्‍वलन के लिए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया

अयोध्‍या का दीपोत्‍सव सर्वाधिक संख्‍या में दीप प्रज्‍ज्‍वलन के लिए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया

अयोध्‍या का दीपोत्‍सव सर्वाधिक संख्‍या में दीप प्रज्‍ज्‍वलन के लिए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। उत्‍तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने कल भव्‍य दीपावली समारोह के अंतर्गत सरयू नदी के तट पर नौ लाख से भी अधिक दीप जलाए। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीटर पर गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड प्रमाण पत्र साझा किया है। पिछले वर्ष भी सरयू तट पर पांच लाख 84 हजार दीप जलाये जाने के बाद दीपोत्‍सव कार्यक्रम ने गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में जगह बनायी थी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या में आस्‍था जन समूह को अपने संबोधन में कहा कि विश्‍व की कोई भी शक्ति 2023 तक अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर निर्माण को रोक नहीं सकती।

केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि वर्ष 2030 तक अयोध्‍या विश्‍व का सबसे बडा आध्‍यात्‍म‍िक पर्यटन स्‍थल होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से यहां पर्यटन को बढावा मिलेगा। पूरे विश्‍व से लोग राम मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए आयेंगे। कल अयोध्‍या के राम कथा पार्क में भगवान राम के जीवन पर तीन पुस्‍तकों का विमोचन करते हुए किशन रेड्डी ने कहा कि अयोध्‍या में अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जा रहा है, यहां रेल और सडक संपर्क भी बेहतर किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment